रूस का सैनिक परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त, 29 लोग मरे

रूस का सैनिक परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त, 29 लोग मरे

क्रीमिया[महा मीडिया]  रूस का सैनिक परिवहन विमान क्रीमिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इसमें 23 यात्री और 6 क्रू सदस्य सवार थे सभी की मौके पर ही मौत हो गई। पहले विमान से संपर्क टूट गया था। बाद में यह चट्टान से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। शुरुआती जांच में हादसे की वजह तकनीकी खराबी मानी जा रही है। इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले की जांच जारी है।इसका उपयोग सैनिकों, हथियारों और सैन्य सामान को ले जाने के लिए किया जाता है। इसमें एक साथ दर्जनों सैनिक या भारी कार्गो ले जाया जा सकता है।

सम्बंधित ख़बरें