नवीनतम
एलपीजी धोखाधड़ी से बचाव के लिए सरकार ने सतर्क किया
भोपाल [महामीडिया] सरकार ने जनता को एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के नाम पर वर्तमान में चल रही धोखाधड़ी के बारे में सतर्क किया है। सरकार का कहना है कि इन धोखाधड़ियों के माध्यम से लोगों के व्यक्तिगत डेटा को चुराया जा रहा है। एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के बहाने धोखेबाज लोगों को उनके व्यक्तिगत विवरण चुराने के लिए निशाना बना रहे हैं। इसके लिए सरकार ने जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है। सरकार ने बताया कि धोखेबाज लोगों को जाल में फंसाने के लिए डराने वाले संदेश भेजे जा रहे हैं। ऐसे तरीकों के प्रति सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक है।