नवीनतम
भोपाल में बारिश, सीहोर में ओले
भोपाल [महा मीडिया] भोपाल के कई इलाकों में बुधवार दोपहर गरज-चमक के साथ बारिश हुई। अचानक बदले मौसम से लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी ठंडक मिली। वहीं सीहोर में मौसम का असर ज्यादा तेज नजर आया। यहां तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश में जमकर ओले गिरे। अगले 24 घंटे में सीहोर, खंडवा, बुरहानपुर, इंदौर, उज्जैन, धार, बड़वानी सहित कई जिलों में आंधी-बारिश का असर देखने को मिलेगा। कई जिलों में तेज आंधी और बारिश के चलते तापमान में गिरावट महसूस होगी।