नवीनतम
महाराष्ट्र के 23 नगर निगमों में भाजपा गठबंधन को बढ़त
भोपाल [महामीडिया] महाराष्ट्र की 29 नगर निगम के लिए आज शुक्रवार सुबह 10 बजे से काउंटिंग जारी है। 29 में 23 नगर निगमों बीजेपी गठबंधन आगे है। मुंबई, पुणे, नागपुर, नासिक में गठबंधन को बड़ी बढ़ित हासिल है।सभी निगमों में सबसे अहम बृहन्मुंबई महानगरपालिका है। यहां भाजपा और शिवसेना गठबंधन आगे चल रहा है। कोल्हापुर में पहले कांग्रेस को बढ़त मिली थी लेकिन अब बीजेपी बड़े अंतर से आगे चल रही है। संभाजीनगर में भी बीजेपी आगे चल रही है। लातूर और चंद्रपुर में कांग्रेस को बढ़त है।
मुंबई: कुल सीटें- 227, बहुमत: 114
| BJP+ | उद्धव शिवसेना+ | कांग्रेस | NCP (अजीत) |
| 108 | 56 | 03 | 00 |
पुणे: कुल सीटें- 165, बहुमत: 83
| BJP+ | NCP+ | कांग्रेस+ UBT | शिवसेना | अन्य |
| 90 | 20 | 10 | 02 | 00 |
ठाणे: कुल सीटें- 131, बहुमत:66
| BJP+ | NCP (अजीत) | उद्धव शिवसेना+ | कांग्रेस | अन्य |
| 29 | 04 | 04 | 00 | 06 |
नागपुर: कुल सीटें- 151, बहुमत: 76
| BJP+ | कांग्रेस | उद्धव शिवसेना+ | NCP (अजीत) | NCP (शरद) | अन्य |
| 106 | 29 | 01 | 01 | 02 | 07 |
नासिक: कुल सीटें- 122, बहुमत: 62
| BJP | MVA+MNS | शिवसेना- शिंदे+ NCP | अन्य |
| 27 | 08 | 14 | 04 |