नवीनतम
भारत को स्वच्छ ऊर्जा निर्यातक के रूप में पहचान मिलेगी
भोपाल [महामीडिया] आंध्र प्रदेश देश और दुनिया में ग्रीन एनर्जी के बड़े केंद्र के रूप में उभरने के पास है। काकीनाडा में बन रहा ग्रीन अमोनिया एक्सपोर्ट हब अब एक अहम चरण में पहुंच गया है। यह भारत का पहला और दुनिया का सबसे बड़ा ग्रीन अमोनिया प्रोजेक्ट होगा। कल शनिवार को इस परियोजना में पहला बड़ा उपकरण लगाया जाएगा जो इसके निर्माण में एक मील का पत्थर माना जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के जरिए पहली बार भारत में बनी ग्रीन एनर्जी से तैयार अमोनिया और हाइड्रोजन को विदेशी बाजारों में निर्यात किया जाएगा। प्रारंभिक दौर में ग्रीन अमोनिया का निर्यात जर्मनी, जापान और सिंगापुर को किया जाएगा। इससे भारत और खासकर आंध्र प्रदेश को वैश्विक स्वच्छ ऊर्जा निर्यातक के रूप में पहचान मिलेगी।