लाड़ली बहनों की संख्या में साढ़े पांच लाख से अधिक की गिरावट

लाड़ली बहनों की संख्या में साढ़े पांच लाख से अधिक की गिरावट

भोपाल [महामीडिया] म.प्र. की लाड़ली बहना योजना में ढाई साल के अंतराल में 5 लाख 70 हजार से अधिक महिलाओं के नाम बाहर हो गए हैं। अब इस योजना में पात्र महिलाओं की संख्या 1 करोड़ 25 लाख 31 हजार ही रह गई है।बीते ढाई साल में इस योजना से 5 लाख 70 हजार से अधिक महिलाओं के नाम बाहर हो चुके हैं। अब इस योजना में पात्र महिलाओं की संख्या घटकर 1 करोड़ 25 लाख 31 हजार रह गई है। यह गिरावट ऐसे समय सामने आई है, जब आज राज्य सरकार ₹1500 प्रति महिला के मान से कुल ₹1836 करोड़ की राशि सीधे महिलाओं के खातों में ट्रांसफर करने जा रही है।
 

सम्बंधित ख़बरें