कांग्रेस प्रदर्शन के विरोध में आज भाजपा का कई राज्यों में प्रदर्शन

कांग्रेस प्रदर्शन के विरोध में आज भाजपा का कई राज्यों में प्रदर्शन

मुंबई [महा मीडिया] कांग्रेस के AI समिट में हंगामा करने के विरोध में भाजपा आज शनिवार को दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात और जम्मू-कश्मीर में प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय के बाहर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ‘कांग्रेस-राहुल गांधी=गद्दार’, ‘देशद्रोही राहुल गांधी माफी मांगे’ के पोस्ट लेकर विरोध कर रहे हैं। उधर मुंबई के मुलुंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के काफिले को काले झंडे दिखाए। गुजरात के सूरत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस का पुतला जलाया। जम्मू-कश्मीर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया।दरअसल, 20 फरवरी को दिल्ली स्थित भारत मंडपम में इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को AI समिट 2026 में भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरुद्ध प्रदर्शन किया था जिसके विरोध में यह प्रदर्शन किया जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें