
गुजरात मंत्रिमंडल में कल होगा फेरबदल
गांधीनगर [महामीडिया] धनतेरस तक गुजरात मंत्रीमंडल में फेरबदल होने जा रहा है। आज रात 8 बजे मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सभी मंत्रियों को अपने घर बुलाया है। बताया जा रहा है कि यहां 8-10 मंत्री इस्तीफा दे सकते हैं। केंद्रीय नेतृत्व के साथ बैठक के साथ राजनीतिक क्षेत्रों में चर्चा है कि 10 मत्रियों को बाहर किया जा सकता है। उनके स्थान पर नए मंत्रियों की जगह और पुराने बचे मंत्रियों को प्रमोशन मिल सकता है। मंत्रिमंडल विस्तार में कई चौंकाने वाले चेहरों में जगह मिल सकती है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि धनतेरस के दिन नए मंत्री शपथ ले सकते हैं। अब पूरे गुजरात की निगाहें मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल पर टिकी हैं उनके नेतृत्व में यह तय होगा कि मंत्रिमंडल में कितना व्यापक बदलाव होगा और किन चेहरों को इस नई टीम का हिस्सा बनाया जाएगा। यह फेरबदल न केवल राजनीतिक स्तर पर बल्कि अगले विधानसभा चुनावों की दिशा तय करने वाला साबित हो सकता है।