अमेरिकी निर्यात में भारी गिरावट

अमेरिकी निर्यात में भारी गिरावट

भोपाल [महामीडिया] अमेरिका के भारतीय सामानों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने के बाद भारत से अमेरिका सामन भेजना अब निर्यातकों को महंगा पड़ रहा है। इसके चलते पिछले चार महीनों में अमेरिकी  निर्यात में 37.5 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। यह इस साल की सबसे बड़ी गिरावट है। मई 2025 में भारत का अमेरिका को निर्यात 8.8 बिलियन डॉलर था जो सितंबर 2025 तक गिरकर 5.5 बिलियन डॉलर पर आ गया है।चार महीनों में भारत से करीब ₹28,000 करोड़ से ज्यादा का निर्यात कम हो गया है।

सम्बंधित ख़बरें