पर्यावरण सुरक्षा हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग : डब्ल्यू डब्ल्यू एफ इंडिया

पर्यावरण सुरक्षा हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग : डब्ल्यू डब्ल्यू एफ इंडिया

भोपाल [महामीडिया] डब्ल्यू डब्ल्यू एफ इंडिया द्वारा पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का प्रयास निरंतर किया जाता रहा है। इसी क्रम में डब्ल्यू डब्ल्यू एफ इंडिया द्वारा वर्ष 2008 से एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिवर्ष किया जा रहा है प्रारंभ के कुछ वर्षों तक यह आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जाता था जो वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर “वाइल्ड विजडम ग्लोबल चैलेंज” नाम से आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन पांच स्तरों यथा स्कूल स्तर, राज्य स्तर, क्षेत्रीय स्तर,राष्ट्रीय स्तर एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जाता है जिसमें कक्षा छठवीं से नवी  के विद्यार्थी भाग लेते हैं। इसी क्रम में इस वर्ष भी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में राज्य स्तरीय “वाइल्ड विजडम ग्लोबल चैलेंज” क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

वाइल्ड विजडम ग्लोबल चैलेंज क्विज प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर डब्ल्यू डब्ल्यू एफ इंडिया, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्य कार्यालय की राज्य संचालिका  डॉ. स्वाति मोघे द्वारा विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रकृति संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा हमारे जीवन का एक अभिन्न कार्य होना चाहिए क्यों कि यदि हमारी पृथ्वी का पर्यावरण संतुलित रहता है तभी हम सभी का भविष्य सुरक्षित रहेगा और हम सभी को जीवन जीने के लिए एक आदर्श वातावरण प्राप्त होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बी एस यादव, कुलाधिपति आई ई एस विश्वविद्यालय, भोपाल ने करते हुए  कहा कि विद्यार्थियों को प्रकृति संरक्षण और वन्य प्राणी सुरक्षा  के महत्व को जानना चाहिए क्योंकि वन्य प्राणियों के बिना जंगलों का बचना मुश्किल है और यदि जंगल हमारे बीच से समाप्त हो गए तो शायद इस पृथ्वी पर भी जीवन संभव नहीं होगा इसलिए विद्यार्थियों को विद्यार्थी जीवन से ही इसके प्रति जागृत होना चाहिए साथ ही उन्होंने बच्चों में पुरस्कार वितरित करते हुए उन्हें बधाई देने के साथ ही उनके उज्जवल भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं भी दी।

भोपाल में आयोजित “वाइल्ड विजडम ग्लोबल चैलेंज” क्विज प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में पूरे प्रदेश से 46 टीमों ने भाग लिया जिसमें, भोपाल के 27 विद्यालय एवं भोपाल के बाहर के जिलों के 19 विद्यालय के विद्यार्थी शामिल थे जिनका पहले एक एलिमिनेशन राउंड किया गया जिसके आधार पर शीर्ष की पांच टीमों का चयन कर उनका मौखिक क्विज कंपटीशन आयोजित किया गया। इस वर्ष प्रदेश स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के 179 विद्यालयों, जिसमें भोपाल के 55 विद्यालय एवं भोपाल के बाहर के जिलों के 124 विद्यालयों के लगभग 25 हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया।मौखिक क्विज प्रतियोगिता का संचालन  वरिष्ठ व्याख्याता डॉ. योगेश दुबे द्वारा बहुत ही रोचक ढंग से किया गया। क्विज के संचालन के दौरान उन्होंने समय-समय पर विद्यार्थियों को गलत उत्तर देने पर सही उत्तर बताते हुए उस प्रश्न के महत्व को भी समझाया साथ ही उससे संबंधित विषय पर भी प्रकाश डाला। 

इस प्रतियोगिता में प्रथम पांच पुरस्कार प्रदान किए गए जो इस प्रकार है:
पुरस्कार: प्रथम पुरस्कार
छात्र: ख्याति भगवानिया
छात्र: यशिका चंदोरले

पुरस्कार: द्वितीय पुरस्कार
छात्र: सौम्य अग्रवाल
छात्र: यशवर्द्धन शर्मा

पुरस्कार: तृतीय पुरस्कार
छात्र: देवांश मिश्रा
छात्र: कुमारेश दासगुप्ता

पुरस्कार: सांत्वना पुरस्कार 
छात्र: प्रारब्ध वर्मा
छात्र: चिल्लापारापु डैनी

पुरस्कार: सांत्वना पुरस्कार
छात्र: आन्या सिंह
छात्र: अश्मित कोनार

इस प्रतियोगिता में प्रथम आए प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए अब इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनेंगे जो नवंबर में आयोजित की जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें