गुजरात सरकार के सभी मंत्रियों का इस्तीफा

गुजरात सरकार के सभी मंत्रियों का इस्तीफा

गांधीनगर [महामीडिया] गुजरात सरकार के सभी मंत्रियों ने आज गुरुवार को इस्तीफा दे दिया है। सीएम भूपेंद्र पटेल कुछ देर में राज्यपाल को मंत्रियों का इस्तीफा सौंपेंगे। कल गांधीनगर में सुबह 11.30 बजे नई कैबिनेट का शपथ समारोह होगा। सरकार के 16 में से 8 मंत्रियों के बदले जाने की संभावना है। गुजरात की मौजूदा कैबिनेट में सीएम पटेल समेत 17 मंत्री हैं। जिसमें आठ कैबिनेट रैंक के मंत्री हैं जबकि इतने ही राज्य मंत्री हैं।सभी भाजपा विधायकों और मंत्रियों को 2 दिन तक गांधीनगर में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिन विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह मिलनी है उन्हें फोन कर सूचना दे दी गई है। शपथ समारोह अमित शाह, जेपी नड्डा की उपस्थिति में होगा।

सम्बंधित ख़बरें