सोना लगातार महंगा, आज चांदी की कीमतों में गिरावट

सोना लगातार महंगा, आज चांदी की कीमतों में गिरावट

भोपाल [महामीडिया] सोने में लगातार 15वें दिन तेजी जारी है। ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम आज (16 अक्टूबर) 533 रुपए बढ़कर 1,27,247 पर पहुंच गया है कल यह 1,26,714 रुपए पर था। वहीं चांदी की कीमत में लगातार 20 दिन तेजी के बाद आज दूसरे दिन गिरावट है। गुरुवार को चांदी 3,150 रुपए घटकर 1,70,850 रुपए प्रति किलो पर आ गई है। कल चांदी 1,74,000 रुपए प्रति किलो थी। ऐसे में चांदी दो दिन में 7,250 रुपए सस्ती हुई है।

सम्बंधित ख़बरें