
गांधीनगर में नई कैबिनेट का शपथ समारोह कल
गांधीनगर [महामीडिया] गुजरात के गांधीनगर में सुबह 11.30 बजे नई कैबिनेट का शपथ समारोह होगा। सरकार के 16 में से 8 मंत्रियों के बदले जाने की संभावना है जिन विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह मिलनी है उन्हें फोन कर सूचना दे दी गई है। शपथ समारोह भाजपा के अमित शाह, जेपी नड्डा की उपस्थिति में होगा। गांधीनगर के महात्मा मंदिर में नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। राज्यपाल आचार्य देवव्रत नवनियुक्त मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।