नवीनतम
CBSE दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू
भोपाल [महामीडिया] केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई है। पहले दिन दसवीं के विद्यार्थी गणित की परीक्षा दे रहे हैं जबकि 12वीं के विद्यार्थियों के लिए बायोटेक्नालाजी, इंटरप्रेन्योरशिप का पेपर हो रहा है । यह परीक्षा प्रात: 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी। बोर्ड की परीक्षा तीस मार्च तक होनी हैं।