कांग्रेस का किसान सम्मेलन भोपाल में 24 फरवरी को
भोपाल [महामीडिया] अमेरिका और भारत के बीच हुए व्यापार समझौते को किसानों के विरुद्ध बता रही कांग्रेस इसके विरोध में राज्यवार किसान सम्मेलन करेगी। इसकी शुरुआत 24 फरवरी को भोपाल से होगी। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शामिल होंगे।