म.प्र के तापमान में लगातार गिरावट से ठंड बढ़ना शुरू

म.प्र के तापमान में लगातार गिरावट से ठंड बढ़ना शुरू

भोपाल [महामीडिया] म.प्र में मौसम अब पूरी तरह बदल चुका है। एक ओर जहां उत्तरी हवाओं ने रातों को सर्द कर दिया है वहीं दक्षिणी जिलों में बादलों ने फिर बारिश का माहौल बना दिया है। भोपाल, इंदौर और सागर संभाग में रात का तापमान लगातार गिर रहा है और पारा 17 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है। भोपाल में न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री, इंदौर में 18.2 डिग्री और सागर में करीब 17 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं छतरपुर का नौगांव इस समय सबसे ठंडा रहा जहां तापमान 15.4 डिग्री तक पहुंच गया। प्रदेश के अन्य शहरों में भी पारा गिरा है। रीवा में तापमान 18.2 डिग्री, टीकमगढ़ में 17.8 डिग्री, दतिया में 17.1 डिग्री, धार में 17.4 डिग्री, राजगढ़ में 16.6 डिग्री और शिवपुरी में 16 डिग्री रहा।  यह गिरावट पिछले 6-7 दिनों से जारी है और ठंड अब लगातार बढ़ती जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें