आज पांचवी और आंठवी का परीक्षा परिणाम

आज पांचवी और आंठवी का परीक्षा परिणाम

भोपाल (महामीडिया): मध्यप्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं के करीब 23 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों का इंतजार कुछ ही देर में खत्म होने जा रहा है। राज्य शिक्षा केन्द्र 25 मार्च यानी आज परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह दोपहर 1 बजे घोषित करेंगे रिजल्ट।

रिजल्ट ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध होगा, जहां छात्र अपने रोल नंबर या समग्र आईडी के जरिए आसानी से परिणाम देख सकेंगे।

इस बार परीक्षाएं पहली बार बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की गई थीं, जिससे छात्रों और अभिभावकों में परिणाम को लेकर खास उत्सुकता बनी हुई है। साथ ही, इस साल परीक्षाएं बीते साल की तुलना में अधिक कठिन होने की बात भी कही जा रही है। ऐसे में रिजल्ट को लेकर अभिभावकों में विशेष रुचि बनी हुई है।

इस बार रिजल्ट देखने की प्रक्रिया को और आसान बनाया गया है। राज्य शिक्षा केन्द्र ने पोर्टल का लिंक QR कोड के माध्यम से भी उपलब्ध कराया है। छात्र इस कोड को स्कैन कर सीधे रिजल्ट पेज तक पहुंच सकेंगे।
 

सम्बंधित ख़बरें