अफवाहों के चलते म.प्र. के कई जिलों में आज भी पेट्रोल-डीजल के लिए लंबी लाइन

अफवाहों के चलते म.प्र. के कई जिलों में आज भी पेट्रोल-डीजल के लिए लंबी लाइन

भोपाल [ महा मीडिया] म.प्र. के कई जिलों में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों के कारण  पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में  स्थित पेट्रोल पंपों पर कई जगहों पर लंबी कतारें लग गईं और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। महेश्वर-बड़वाह रोड स्थित पेट्रोल पंप पर बुधवार सुबह 300–400 वाहनों की लंबी कतार लग गई। भीड़ के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। सेंधवा में भी अफवाहों के बीच पेट्रोल पंपों पर सुबह से भीड़ बढ़ गई। पिपलोन कला के कुबड़िया खेड़ी पेट्रोल पंप पर सुबह से वाहनों की कतार लगी रही। पर्याप्त स्टॉक की जानकारी के बावजूद लोग टैंक फुल करवा रहे हैं। इटारसी रेलवे स्टेशन के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर अफवाहों के कारण भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। भोपाल में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है और तीन महीने तक की आपूर्ति का स्टॉक मौजूद है।प्रशासन और पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि कहीं भी ईंधन की कमी नहीं है। पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई भी लगातार जारी है। 

सम्बंधित ख़बरें