एलपीजी आपूर्ति संकट के विरुद्ध संसद भवन में विरोध प्रदर्शन
मुंबई [महा मीडिया] कई विपक्षी सांसदों ने संसद भवन परिसर में आज बुधवार को कथित एलपीजी आपूर्ति संकट के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया। एक बड़े बैनर पर 'खाली सिलेंडर खाली वादे' लिखा था, सांसदों ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए। संसद के मकर द्वार के पास विरोध प्रदर्शन हुआ जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, एनसीपी की सुप्रिया सुले उपस्थित थे।