भोपाल के ट्रैक्टर ट्रॉली भिड़ंत में तीन युवक मरे

भोपाल के ट्रैक्टर ट्रॉली भिड़ंत में तीन युवक मरे

भोपाल [महा मीडिया] भोपाल में ट्रैक्टर ट्रॉली से आमने-सामने की भिड़ंत में कार सवार तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई। चौथा गंभीर रूप से घायल है। हादसा मंगलवार रात ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र के निपानिया इलाके में हुआ। हर्ष मेहर, सतीश मेहर, दोनों के दोस्त लकी अहिरवार और गब्बर एक ही कार में रात 11:30 बजे चाय पीने के लिए गांव से निपानिया के लिए रवाना हुए। कुछ दूर जाने पर सामने से आ रही भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से इनकी सीधी भिड़ंत हो गई जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में हर्ष मेहर, सतीश मेहर और लकी अहिरवार की मौत हो गई गब्बर गंभीर रूप से घायल है।

सम्बंधित ख़बरें