म.प्र के अनेक जिलों में बादल छाये

म.प्र के अनेक जिलों में बादल छाये

भोपाल (महामीडिया): मध्य प्रदेश में मंगलवार साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम (चक्रवात) और ट्रफ की वजह से मौसम के दो रंग देखने को मिले। पूर्वी व पश्चिमी हिस्से में जहां बादल छाए रहे तो भोपाल, इंदौर-उज्जैन संभाग में तेज गर्मी रही। यहां पारा 38 डिग्री के पार पहुंच गया। ऐसा ही मौसम बुधवार को भी बना रहेगा।

मौसम विभाग ने 27 और 28 मार्च को प्रदेश में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि 26 मार्च को उत्तर-पश्चिमी भारत में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहा है।

जिसका असर 2 दिन तक ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग के जिलों में देखने को मिलेगा। 28 मार्च को एक और नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो सकता है। यह भी असर दिखाएगा।
मौसम विभाग के अनुसार, बीती रात रीवा और सागर में हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं, मंगलवार को मालवा-निमाड़ काफी गर्म रहा। खंडवा में पारा 38.1 डिग्री और रतलाम में पारा 38 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। नर्मदापुरम में 37.8 डिग्री, खरगोन-रायसेन में 37.6 डिग्री, धार-मंडला में 36.5 डिग्री, नरसिंहपुर में 36 डिग्री रहा। बड़े 5 शहरों की बात करें तो उज्जैन में सबसे ज्यादा 35.8 डिग्री, भोपाल में 34.4 डिग्री, इंदौर में 35 डिग्री, ग्वालियर में 33.5 डिग्री और जबलपुर में 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 

सम्बंधित ख़बरें