पाँचवीं में 95 प्रतिशत और आठवीं में 94 प्रतिशत बच्चे पास
भोपाल [महामीडिया] म.प्र. में आज बुधवार को कक्षा 5वीं और 8वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। इस वर्ष कक्षा 5वीं का कुल परीक्षा परिणाम 95.14 प्रतिशत दर्ज किया गया जबकि कक्षा 8वीं में 93.83 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे। दोनों ही कक्षाओं में छात्राओं ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन करते हुए बाजी मार ली है। कक्षा 5वीं में 96.19 प्रतिशत छात्राएं और 94.15 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। वहीं कक्षा 8वीं में भी छात्राओं का प्रदर्शन आगे रहा जहां 94.98 प्रतिशत छात्राएं और 92.74 प्रतिशत छात्र पास हुए। कक्षा 5वीं के परिणामों में शहडोल संभाग ने पहला स्थान प्राप्त किया जबकि जिलों में नरसिंहपुर अव्वल रहा। कक्षा 8वीं में इंदौर संभाग ने बाजी मारी और जिलों में नरसिंहपुर शीर्ष स्थान पर रहा।