नवीनतम
सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी में तेजी
भोपाल [ महामीडिया] सोना कैडबरी 125 रुपये टूटकर 61300 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। वहीं, चांदी की बाजार में काफी शार्टेज बनी हुई है और विदेशी बाजारों में भी चांदी में तेजी होने के कारण मार्केट में चांदी में सुधार रहा। चांदी चौरसा 375 रुपये बढ़कर 72575 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सोने में सटोरियों की सक्रियता रहने से सोना वायदा मजबूत रहा। कामेक्स सोना ऊपर में 1991 तथा नीचे में 1978 डालर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 25.18 नीचे में 24.91 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई। सोना कैडबरी रवा नकद में 61300 रुपये, सोना (आरटीजीएस) 61650 रुपये, सोना (91.60 कैरेट) 56470 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। शनिवार को सोना 61425 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी चौरसा 72575 रुपये, चांदी टंच 72675 रुपये, चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 75500 रुपये प्रति किलो बोली गई।