नवीनतम
कूनो नेशनल पार्क में पांच शावकों ने जन्म लिया
भोपाल [महामीडिया] कूनो नेशनल पार्क में पांच शावकों ने जन्म लिया कूनो नेशनल पार्क में संरक्षण की सबसे बड़ी उपलब्धि दर्ज की गई है। भारतीय मूल की मादा चीता मुखी ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म देकर न केवल कूनो बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का क्षण रच दिया है। कूनो प्रबंधन के अनुसार मां और सभी शावक पूर्णतः स्वस्थ हैं। यह घटना इसलिए भी ऐतिहासिक है क्योंकि यह पहली बार है जब भारत में जन्मी किसी मादा चीता ने देश की ही जमीन पर सफल प्रजनन किया है।मादा चीता ने पांच शावकों को जन्म दिया है। मुखी पहली भारतीय चीता है जिसे नामीबिया से लाई गई ज्वाला चीता ने जन्म दिया था। यह मार्च 2023 में जन्मी थी और लगभग दो साल आठ माह की हो चुकी है।