सोना और चांदी की कीमतों में आज गिरावट

सोना और चांदी की कीमतों में आज गिरावट

भोपाल [महामीडिया] सोना-चांदी के दाम में आज 20 नवंबर को गिरावट है। 10 ग्राम सोना 1,003 रुपए गिरकर 1,22,881 रुपए पर आ गया है। इससे पहले सोने की कीमत 1,23,884 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। चांदी 2,280 रुपए गिरकर 1,55,840 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले इसकी कीमत 1,58,120 प्रति किलोग्राम थी। 17 अक्टूबर को सोने ने 1,30,874 रुपए और 14 अक्टूबर को चांदी ने 1,78,100 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

सम्बंधित ख़बरें