गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाइक का निधन

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाइक का निधन

भोपाल [महामीडिया] गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाइक का अचानक कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया उनके परिवार ने इसकी पुष्टि की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वरिष्ठ नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें एक समर्पित लोक सेवक बताया जिन्होंने गोवा के विकास में अमिट योगदान दिया। मुख्यमंत्री के अलावा नाइक ने कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली। कृषि मंत्री के रूप में उन्होंने ग्रामीण विकास और किसानों के सशक्तिकरण में भी योगदान दिया उनके कार्यकाल को विकास के लिए याद किया जाता है। 

सम्बंधित ख़बरें