
आज शेयर बाजार बढ़त पर बंद
मुंबई [महामीडिया] आज 15 अक्टूबर को सेंसेक्स 575 अंक चढ़कर 82,605 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 178 अंक की तेजी रही। सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में बढ़त देखने को मिली। एलएंडटी के शेयरों में 1% से अधिक की तेजी दर्ज की गई जबकि टेक महिंद्रा और एक्सिस बैंक के शेयरों में मामूली गिरावट रही। मंगलवार 14 अक्टूबर को सेंसेक्स 297 अंकों की गिरावट के साथ 82,030 पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी 82 अंकों की कमजोरी के साथ 25,146 पर बंद हुआ था।