रायपुर-बिलासपुर राजमार्ग सड़क हादसे में चार लोगों की मौत
भोपाल [महामीडिया] रायपुर-बिलासपुर राजमार्ग पर सिमगा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। दरचुरा मोड़ के पास ट्रेलर ने एक यात्री बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और बस हाईवे से नीचे जाकर पलट गई। हादसे में चार लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है जबकि दर्जनभर से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं।हादसे में मरने वालों में दो पुरुष दो बच्चे और एक महिला शामिल हैं। यह हादसा सुबह लगभग सवा ग्यारह बजे हुआ। यात्री बस रायपुर से बिलासपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान सिमगा से लगभग 10 किलोमीटर आगे दामाखेड़ा मार्ग पर दरचुरा मोड़ के पास पीछे से आ रहे ट्रेलर ने बस को जोरदार टक्कर मार दी।