सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट
मुंबई [महामीडिया] सोने-चांदी के वायदा भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। दोनों के भाव गुरुवार को तेजी के साथ खुले। घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,49,00 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,52,750 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना-चांदी नरमी के साथ कारोबार कर रही है। चेन्नई में आज 22 कैरेट वाले स्टैंडर्ड गोल्ड की कीमत 1,19,208 रुपये प्रति 8 ग्राम है जबकि 24 कैरेट वाले प्योर गोल्ड की कीमत 1,30,056 रुपये प्रति 8 ग्राम है। सोना 1081 रुपये की गिरावट के साथ 1,51,965 रुपये पर ट्रेड कर रहा था जबकि चांदी 20489.00 रुपये की गिरावट के साथ 2,48,361 रुपये पर आ गई है।