लोकसभा में प्रधानमंत्री के भाषण के बिना धन्यवाद प्रस्ताव पारित

लोकसभा में प्रधानमंत्री के भाषण के बिना धन्यवाद प्रस्ताव पारित

नई दिल्ली [ महामीडिया ] बजट सत्र के आज 7वें दिन लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव हंगामे के बीच पास हो गया। 2004 के बाद पहली बार यह प्रस्ताव प्रधानमंत्री के भाषण के बिना पास हुआ है। इससे पहले 10 जून 2004 को विपक्ष ने तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को धन्यवाद प्रस्ताव पर नहीं बोलने दिया था। आज गुरुवार को लोकसभा शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी की। इस पर स्पीकर ने पहली बार 65 सेकंड के भीतर, दूसरी बार 5 मिनट में और तीसरी बार 2 मिनट में कार्यवाही स्थगित कर दी। इस बीच कांग्रेस के लोकसभा से निलंबित सांसद मणिकम टैगोर ने कहा कि जब तक लोकसभा में राहुल गांधी को अपनी बात रखने की इजाजत नहीं दी जाती तब तक विपक्ष प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी को सदन में बोलने नहीं देगा।

सम्बंधित ख़बरें