शेयर बाजार पाँच सौ से अधिक अंकों की गिरावट पर बंद
मुंबई [महामीडिया] शेयर बाजार में आज 5 फरवरी को गिरावट रही। सेंसेक्स 503 अंक गिरकर 83,313 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 133 अंक की गिरावट रही।मेटल सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली हुई। इसके अलावामीडिया, प्राइवेट बैंक, रियल्टी और ऑयल एंड गैस सेक्टर में भी गिरावट रही। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में गिरावट रही और सिर्फ 4 में तेजी देखने को मिली। जोमैटो, भारती एयरटेल के शेयरों में 2.5% तक की गिरावट देखने को मिली है।