हाई कोर्ट याचिकाओं को आधार कार्ड से जोड़ने पर विचार
भोपाल [महामीडिया] म.प्र हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा व न्यायमूर्ति विनय सराफ की युगलपीठ ने लंबित मुकदमों के बोझ को कम करने दायर याचिकाओं को आधार कार्ड से जोड़ने के सुझाव वाली याचिका को गंभीरता से लिया। इसी के साथ रजिस्ट्रार जनरल को निर्देश दे दिए कि याचिकाकर्ता के सुझाव को अभ्यावेदन मानकर प्रशासनिक कमेटी के समक्ष रखा जाए। याचिकाकर्ता ने दलील दी कि डिजिटाइजेशन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने देश के सभी हाई कोर्ट को दिशा-निर्देश जारी किए थे। इस प्रक्रिया के दौरान याचिका को आधार कार्ड से जोड़े जाने की व्यवस्था दी जानी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि कई प्रकरणों में याचिकाकर्ता की मृत्यु के बाद भी याचिका लंबित रहती है।