अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनी कॉग्निजेंट के शुद्ध लाभ में 19 प्रतिशत की वृद्धि
भोपाल [महामीडिया] कॉग्निजेंट ने चौथी तिमाही के दौरान शुद्ध लाभ में 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। इस दौरान राजस्व 4.9 प्रतिशत बढ़कर 5.3 अरब डॉलर हो गया जबकि स्थिर मुद्रा में वृद्धि 3.8 प्रतिशत रही। वृद्धि के आंकड़े अधिकांश भारतीय प्रतिस्पर्धियों की तुलना में कहीं बेहतर रहे। कॉग्निजेंट जनवरी-दिसंबर की अवधि को वित्त वर्ष मानती है। कंपनी को उम्मीद है कि साल 2025 में अपने खुद के अनुमान को पार करने के बाद समूचे वर्ष में वह 4 से 6.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करेगी।