म प्र के मंडियों में गेहूं के भाव 2400 रुपए प्रति क्विंटल

म प्र के मंडियों में गेहूं के भाव 2400 रुपए प्रति क्विंटल

भोपाल [महामीडिया] म प्र  में गेहूं की सरकारी खरीदी के लिए 7 फरवरी से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। मंडियों में औसत भाव कम होने की वजह से इस बार केंद्र द्वारा मप्र को दिया गया गेहूं खरीदी का लक्ष्य मिलना संभव दिख रहा है। ऐसा हुआ तो कोरोना काल के बाद पहली बार प्रदेश ये लक्ष्य हासिल कर लेगा। बीते साल प्रदेश लक्ष्य से लगभग 2 लाख मीट्रिक टन ही पीछे रहा था।केंद्र द्वारा घोषित 2585 रुपए के समर्थन मूल्य पर इस बार मप्र में गेहूं की खरीदी होगी। वहीं भोपाल सहित कई मंडियों में औसत वैरायटी का गेहूं लगभग 2400 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा है। केंद्र द्वारा अभी गेहूं के निर्यात पर बैन नहीं हटाने के निर्णय से भावों में जल्द कोई तेजी आने की सम्भावना नहीं है।

सम्बंधित ख़बरें