छिंदवाड़ा सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत

छिंदवाड़ा सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत

भोपाल [महामीडिया] छिंदवाड़ा जिले के हर्रई थाना अंतर्गत जुंगावानी बागदेव घाटी के पास गुरुवार की रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक अज्ञात तेज रफ्तार चौपहिया वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो भाइयों को जोरदार टक्कर मार दी।इस 'हिट एंड रन' मामले में दोनों युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गई है। हादसे में विक्रम गोस्वामी पिता हुकम निवासी सुरलाखापा और आकाश गोस्वामी पिता अमरसिंह (रिश्ते में भाई) की मौत हो गई।सुरलाखापा निवासी विक्रम अपने रिश्ते के भाई आकाश के साथ बाइक पर सवार होकर अमरवाड़ा की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे बागदेव घाटी के पास पहुँचे, सामने से आ रहे एक अज्ञात चौपहिया वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

 

 

सम्बंधित ख़बरें