नवीनतम
म.प्र के 8 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे
भोपाल [महामीडिया] म.प्र में एक बार फिरठंड का असर तेज हो गया है। बीती रात प्रदेश के ग्वालियर समेत 8 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। वहीं 30 से अधिक जिलों में हल्के से लेकर घने कोहरे का असर देखने को मिला। मध्य प्रदेश के पांच बड़े शहरों की बात करें, तो भोपाल और इंदौर में तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस, उज्जैन में 11.4 डिग्री, ग्वालियर में 11.3 डिग्री और जबलपुर में 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । जबलपुर और शहडोल संभाग के 22 जिलों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है ।