भोपाल का बीस हजार का इनामी 'सीरियल कटर मैन' गिरफ्तार

भोपाल का बीस हजार का इनामी 'सीरियल कटर मैन' गिरफ्तार

भोपाल [महामीडिया] राजधानी भोपाल में पिछले दिनों पिपलानी और अयोध्या नगर में युवतियों पर ब्लैड से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। देर रात छोला क्षेत्र में घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक वह सागर जिले का रहने वाला है और अपनी पत्नी से हुए झगड़े के बाद युवतियों पर हमला कर गुस्सा निकाल रहा था। ब्लैड से हमले की घटनाओं से भोपाल में युवतियां दहशत में थीं।पुलिस ने आरोपी की तलाश में 20 हजार रुपये का इनाम भी रखा था। इसके साथ ही इसे पकड़ने के लिए 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी जानकारी जुटा रहे थे। इसके साथ ही पुलिस ने शहर में बदमाशों और अन्य आपराधिक प्रवृत्ति वालों का डाटा निकालकर भी मैच करने की कोशिश की थी। कुछ थानों में पुलिस ने पहले ब्लैड से हमला करने वालों और छेड़छाड़ की वारदातों के संदिग्धों से भी पूछताछ की थी।  वह सागर जिले का रहने वाला है और अपनी पत्नी से हुए झगड़े के बाद युवतियों पर हमला कर गुस्सा निकाल रहा था।ब्लैड से हमले की घटनाओं से भोपाल में युवतियां दहशत में थीं।

 

सम्बंधित ख़बरें