आधा म प्र.घने कोहरे की चपेट में
भोपाल [महामीडिया] बुधवार से गुरुवार सुबह तक प्रदेश का आधा हिस्सा (पश्चिमी एमपी के 25 जिले) कोहरे की चपेट में रहा। ग्वालियर-चंबल और मालवा-निमाड़ में दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ होने लगा है। उत्तर भारत में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए हैं। वहीं पहाड़ी इलाकों से सर्द हवाएं आ रही हैं, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं राज्य में बद्रीनाथ में माइनस 20 तापमान रिकॉर्ड हुआ है। हिमाचल प्रदेश का कुकुमसेरी में माइनस 12.2° के साथ सबसे सर्द इलाका बना हुआ है।