हरिद्वार कुंभ के लिए  तैयारियां तेज़ 

हरिद्वार कुंभ के लिए  तैयारियां तेज़ 

भोपाल [महामीडिया] हरिद्वार में होने वाले कुंभ 2027 को लेकर अखाड़ों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी ने कहा कि उत्तराखंड में सनातन समाज इसे उत्सव के रूप में देख रहा है इसलिए सभी लोग हरिद्वार में दिव्य और भव्य कुंभ की प्रतीक्षा कर रहे हैं । हरिद्वार कुंभ मेले 2027 की तैयारियां तेज़ हो गई हैं। इस बार कुंभ के लिए हरिद्वार में 500 हेक्टेयर क्षेत्र में एक बड़ा अस्थायी शहर बनाया जाएगा, जिसमें कुल 32 सेक्टर होंगे। इस शहर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए थाना, अस्पताल, प्रशासनिक कार्यालय, सूचना केंद्र और 10 सार्वजनिक आवास परिसर होंगे, जिनकी क्षमता 25,000 श्रद्धालुओं के ठहरने की होगी। इसके अलावा, 1000 लोगों की क्षमता वाला कन्वेंशन हॉल और मेला सर्किट हाउस में 150 कैंप बनाए जाएंगे।

सम्बंधित ख़बरें