दुनिया में शांति लौटनी चाहिए : मोदी

दुनिया में शांति लौटनी चाहिए : मोदी

मुंबई [महा मीडिया] रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का आज भारत के दौरे का दूसरा दिन है।  हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी और पुतिन के बीच द्विपक्षीय वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत-रूस के रिश्ते बढ़ने चाहिए और नई ऊंचाइयों को छूना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा यूक्रेन संकट पर आपसे हमेशा बात हुई। हम शांति के हर प्रयास में रूस के साथ खड़े हैं। मोदी ने इस द्विपक्षीय वार्ता के दौरान कहा कि भारत न्यूट्रल नहीं है, भारत शांति के साथ है। हम शांति की हर कोशिश का समर्थन करते हैं। मोदी ने यह भी कहा कि दुनिया में शांति लौटनी चाहिए। हम सबको मिलकर शांति की तलाश करनी चाहिए। पुतिन ने यूक्रेन में शांति की कोशिशों के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि रूस भी शांति के पक्ष में है।दोनों नेता कुछ देर में 23वीं भारत-रूस समिट में शामिल होंगे। भारत-रूस के बीच शुक्रवार को 25 से ज्यादा समझौतों पर मुहर लग सकती है।

सम्बंधित ख़बरें