म.प्र.में 10 साल में 32,000 से अधिक स्कूल बंद

म.प्र.में 10 साल में 32,000 से अधिक स्कूल बंद

भोपाल [महामीडिया] म.प्र.में वर्ष 2013-14 की तुलना में 2025-26 तक शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 2013-14 में सरकारी स्कूलों की संख्या 1,14,972 थी, जो घटकर 82,128 रह गई।  32,844 विद्यालय कम हुए। म.प्र. विधानसभा में यह जानकारी सामने आई है । 2025-26 में 21,193 शासकीय माध्यमिक विद्यालय ऐसे हैं जिनमें 20 से कम विद्यार्थी हैं। वहीं 29,486 स्कूलों में छात्रों की संख्या 40 से कम है। प्रदेश के 8,533 स्कूल केवल एक शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं, जबकि 28,716 स्कूलों में सिर्फ दो शिक्षक हैं।

सम्बंधित ख़बरें