भारतीय नौसेना दिवस आज

भारतीय नौसेना दिवस आज

भोपाल [महामीडिया] भारतीय सेना का नाम दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेनाओं में लिया जाता है। भारत की तीनों सेनाएं थल, जल और वायु देश की सीमाओं की सुरक्षा में तत्पर हैं। इतिहास पर नजर डालें तो दुश्मन देश ने जब भी भारत पर आक्रमण की कोशिश की जो जमीन के जरिए ही की। नौसेना की कड़ी सुरक्षा ने कभी विरोधियों को जल तक आने नहीं दिया। भारतीय नौसेना के जवानों को जल प्रहरी कहा जाता है जो अपने नाम की ही तरह जल मार्ग की सुरक्षा में मुस्तैद रहते हैं। उनके अदम्य साहस, पराक्रम और उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए एक दिन समर्पित किया गया है। हर साल दिसंबर महीने में भारतीय नौसेना दिवस मनाते हैं। भारतीय नौसेना दिवस हर साल 4 दिसंबर को मनाया जाता है। इस वर्ष भी 4 दिसंबर 2025 को नौसेना दिवस को सम्मानित करने के लिए ये दिन मनाया जा रहा है। नौसेना बलों को सम्मानित करने और उनके योगदान की सराहना के लिए यह खास दिन मनाते हैं। 

सम्बंधित ख़बरें