विश्व आनंदमय योजना क्रियान्वित करना हमारा कर्तव्य : ब्रह्मचारी गिरीश

विश्व आनंदमय योजना क्रियान्वित करना हमारा कर्तव्य : ब्रह्मचारी गिरीश

भोपाल (महामीडिया) महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय समूह के अध्यक्ष ब्रह्मचारी गिरीश जी का जन्मदिन साधु, संत एवं महात्माओं की उपस्थिति में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए ब्रह्मचारी गिरीश जी ने कहा कि" आज का दिन उत्सव का दिन है इसलिए नहीं कि आज हमारा जन्मदिन है बल्कि इसलिए कि देश के कई सुप्रसिद्ध संत, महात्मा एवं साधु हमें आशीर्वाद देने के लिए मंच पर उपस्थित हैं।

ब्रह्मचारी जी गिरीश जी ने कहा कि बचपन से ही हमें साधु संतों और नागाओं का सानिध्य मिला है। हमें गुरु चरणों में कार्य करते हुए 60 वर्ष हो गए  हैं।एक बार हमें एक संत ने पूछा कि गिरीश जी आपकी इच्छा क्या है तब हमने कहा कि जीवन के रहते महर्षि जी गुरुदेव के सारे संकल्प पूरे हो जाएं बस इतना आशीर्वाद दे दीजिए। इस पर ब्रह्मचारी गिरीश जी ने कहा कि 65 वर्ष तक हमने जीवन आनंद के लिए है मानकर मनाया है और आप जैसे सभी संतो का सदैव आशीर्वाद मिलता रहा है इसलिए हमें मोक्ष की चाहत श्री गुरु चरणों में है।"                                                                   

इस अवसर पर ब्रह्मचारी गिरीश जी ने उपस्थित साधु संतों के साथ मिलकर आदर्श भारत निर्माण के लिए आनंदमय विश्व योजना, महर्षि वर्ल्ड डॉटकाम एवं महागुरु डॉटकाम नामक वेबसाइट को लांच किया। इन दोनों वेबसाइटों में महर्षि जी एवं उनके तपोनिष्ठ शिष्य ब्रह्मचारी गिरीश जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया है। इस अवसर पर ब्रह्मचारी गिरीश जी ने कहा कि विश्व आनंद योजना क्रियान्वित करना हम सभी का कर्तव्य है। 

इस अवसर पर स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती जी महाराज , स्वामी रामविलास वेदांती जी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी अनिलआनंद, अयोध्या के स्वामी रामदास जी महाराज, प्रयागराज के स्वामी अभिरामाचार्य  जी महाराज, झांसी के महंत स्वामी अर्पित दास जी महाराज सहित हिमालय में "ग्लेशियर बाबा" के नाम से सुप्रसिद्ध संत बाल योगी चैतन्य जी महाराज ने ब्रह्मचारी गिरीश जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया।               

इसके पश्चात् संध्या काल में भारतीय शास्त्रीय संगीत का कार्यक्रम भी रखा गया । जिसमे बांसुरी वादक पंडित पारसनाथ, सुप्रसिद्ध शहनाई वादक अश्विनी शंकर ,सुप्रसिद्ध सरोद वादक  स्मित तिवारी, सुप्रसिद्ध तबला वादक अनूप घोष, सुप्रसिद्ध तबला वादक शांतनु नरेंद्र, सुप्रसिद्ध कीबोर्ड प्लेयर अनिलधुमाल सहित इंस्ट्रूमेंट प्लेयर सिद्धेश नरेंद्र मिलजुलकर संगीत में भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दीं।

 

 

सम्बंधित ख़बरें