म.प्र. में पर्यावरण अनुकूल होली का संकल्प
भोपाल [महा मीडिया] पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक संदेश के साथ आने वाले होली पर्व के लिए प्रदेश में अभियान चलाया जाएगा। सहभागिता के माध्यम से यह प्रयास किया जाएगा कि होलिका दहन में लकड़ी की जगह उपला या गोकाष्ठ का उपयोग हो। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि पर्यावरण संरक्षण और पानी बचाने के लिए प्राकृतिक व हर्बल रंगों से होली खेलने तथा पशु-पक्षियों पर रंग न डालने के संकल्प के साथ हुड़दंग से दूर रहकर भाईचारे के साथ होली का उत्सव मनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।