मोदी ने बिहार को पूर्वी भारत की प्रगति का आधार बताया

मोदी ने बिहार को पूर्वी भारत की प्रगति का आधार बताया

मोतिहारी [ महा मीडिया ]  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में गांधी मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।मोदी ने अपने संबोधन में बिहार के विकास को पूर्वी भारत की प्रगति का आधार बताया। उन्होंने बिहार में एनडीए सरकार की उपलब्धियों पर जोर देते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में बिहार को केंद्र से कई गुना अधिक धन मिला जबकि यूपीए सरकार में बिहार के साथ “बदले की राजनीति” की गई। मोदी ने भोजपुरी में भीड़ का अभिवादन किया और मखाना किसानों के लिए मखाना बोर्ड की स्थापना की घोषणा की । सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी उपस्थित थे।

सम्बंधित ख़बरें