अब आधुनिक जेट फाइटर विमान भारत में बनेंगे

अब आधुनिक जेट फाइटर विमान भारत में बनेंगे

मुंबई [महामीडिया] भारत के रक्षा मंत्रालय ने फ्रांस के साथ मिलकर अगली पीढ़ी के फाइटर जेट इंजन बनाने की सिफारिश की है। यह साझेदारी भारत को एडवांस तकनीक और इंजन डिज़ाइन की क्षमता दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। इसमें 120 किलोन्यूटन थ्रस्ट वाला इंजन तैयार किया जाएगा। यह इंजन भारत के भविष्य के फाइटर जेट प्रोग्राम जैसे कि एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट के लिए उपयोग किया जाएगा। अभी तक भारत के सभी फाइटर जेट विदेशी इंजनों पर चलते हैं। इंजन ही फाइटर जेट का सबसे महंगा हिस्सा होता है। नई साझेदारी से भारत खुद अपने लड़ाकू विमानों के इंजन बनाने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

सम्बंधित ख़बरें