राष्ट्रीय बालिका दिवस आज
भोपाल [महामीडिया] देश भर में प्रतिवर्ष 24 जनवरी को "राष्ट्रीय बालिका दिवस" के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुरुआत पहली बार वर्ष 2008 में द्वारा की गई थी।भारत में लड़कियों को अपने घरों के अंदर और बाहर अपने समाज में ही भेदभाव का सामना करना पड़ता है। भारत में असमानता का अर्थ है लड़कियों के लिये असमान अवसर। प्रत्येक वर्ष भारत में कम-से-कम 15 लाख लड़कियों की शादी 18 वर्ष से कम उम्र में हो जाती है, जिसके चलते भारत में बाल वधुओं की संख्या विश्वभर में सबसे अधिक है। वर्तमान में 15-19 आयु वर्ग की लगभग 16% किशोरियों की शादी हो चुकी है।