गणतंत्र दिवस के पूर्व महिंद्रा ट्रैक्टर्स का विशेष मॉडल लॉन्च

गणतंत्र दिवस के पूर्व महिंद्रा ट्रैक्टर्स का विशेष मॉडल लॉन्च

भोपाल [महामीडिया] महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने इस गणतंत्र दिवस पर किसानों के लिए एक खास तोहफा पेश किया है। कंपनी ने भारत के तिरंगे से प्रेरित लिमिटेड-एडिशन ट्रैक्टर लॉन्च किया है। इस लिमिटेड-एडिशन ट्रैक्टर को तीन अलग-अलग रंगों में पेश किया गया है- मेटालिक ऑरेंज, एवरेस्ट व्हाइट और मेटालिक ग्रीन। ये सभी रंग भारतीय तिरंगे से प्रेरित हैं। इन तीनों में मेटालिक ग्रीन वेरिएंट सबसे खास माना जा रहा है। इसके साथ कुछ लिमिटेड-एडिशन एक्सेसरीज भी दी गई हैं, जैसे कि रस्सी, जरीकैन और महिंद्रा का झंडा। यह ट्रैक्टर न केवल ताकतवर है, बल्कि किसानों के लिए गर्व का प्रतीक भी बन जाता है।

सम्बंधित ख़बरें