राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान 28 सितंबर को

राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान 28 सितंबर को

भोपाल [ महामीडिया] राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण समारोह का आयोजन इंदौर में होने जा रहा है। पहली बार यह समारोह स्वर कोकिला लता मंगेशकर के नाम से बने ऑडिटोरियम में होगा। समारोह में 27 सितंबर को स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। 28 सितंबर को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण से संगीतकार उत्तम सिंह और दक्षिण भारत की सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका केएस चित्रा को सम्मानित किया जाएगा। इंदौर में 27 और 28 सितंबर को होने वाले राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकर समारोह की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया है। प्रसिद्ध संगीतकार उत्तम सिंह और पार्श्व गायिका केएस चित्रा को 28 सितंबर को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार सुगम संगीत में कलात्मक उत्कृष्टता को सम्मानित करता है और इसमें 2 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र शामिल है।

सम्बंधित ख़बरें