चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीयन शुरू

चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीयन शुरू

भोपाल [महामीडिया] उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीयन शुरू हो गया है। अब श्रद्धालु घर बैठे मोबाइल, कंप्यूटर, मोबाइल एप या वॉट्सएप के जरिए भी यात्रा के लिए पंजीकरण करा सकते हैं।चारधाम यात्रा के अंतर्गत इस वर्ष यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल को खुलेंगे। केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। वहीं, हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की अभी घोषणा होना शेष है। चारधाम यात्रा में आने वाले भारतीय श्रद्धालु आधार कार्ड के माध्यम से पंजीकरण करा सकेंगे जबकि विदेशी श्रद्धालुओं के लिए ई-मेल आईडी के जरिए पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।जिन श्रद्धालुओं के पास आधार कार्ड उपलब्ध नहीं है उनके लिए पिछले वर्ष की तरह ही इस बार भी ऑफलाइन पंजीकरण केंद्रों की व्यवस्था की गई है।यात्रा से पूर्व ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा 17 अप्रैल से शुरू होगी। इसके लिए देहरादून और हरिद्वार में विशेष पंजीकरण केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

सम्बंधित ख़बरें